📦 सुरक्षित पैकिंग • 🚚 भरोसेमंद डिलीवरी

"आम (Mango) – स्वाद, ऊर्जा और आयुर्वेदिक पोषण से भरपूर फल"

May 03, 2025
फलों से चिकित्सा
"आम (Mango) – स्वाद, ऊर्जा और आयुर्वेदिक पोषण से भरपूर फल"

आम को फलों का राजा माना जाता है, इसका नाम सुनते ही लोगों के मुंह में पानी भर आता है, स्वाद में मीठा और कुछ खट्टे-मिठे भी निकलते हैं। आम की बहुत सी किस्में हमारे देश में पैदा होती है। जिन में से सबसे बढ़िया आम दशहरी माना जाता है। दूसरी किस्मों में लगंडा, सरूली इत्यादि आते हैं। फिर अनेक किस्में और भी होती हैं जो इतनी प्रसिद्ध तो नहीं परन्तु फिर भी लोग खाते हैं।


कच्चे आम तथा पके आम-


आम कच्चा हो या पक्का दोनों ही गुणकारी माने जाते हैं कच्चे आम का आचार बनता है जो पूरे विश्व में ही प्रसिद्ध हो चुका है।


कच्चे आम का ही मुरब्बा तैयार किया जाता है जो स्वादिष्ट भी है गुणकारी भी। आम का आम पापड़ तैयार किया जाता है जो बच्चे बहुत शौक से खाते हैं। आम के रस का मैंगों शेक तो इतने अधिक लोकप्रिय हो चुके हैं कि बड़ी बड़ी कम्पनियों ने अलग-अलग नामों से डिब्बों में पैक कर के इसे बेचना शुरू कर दिया है।


शक्ति वर्धक -


आम का प्रयोग किसी प्रकार से भी करें यह स्वास्थ्य के लिये अति उपयोगी है क्योंकि यह खून को बढ़ाता है। जिन लोगों के शरीर में कमजोरी हो उन्हें आम का रस पीना चाहिए। 

मर्दाना कमजोरी-


जो लोग मर्दाना कमजोरी का शिकार हैं उनका वीर्य पतला हो जाता है उन्हें सुबह उठ कर एक दो आम चूसने चाहिए। इससे उनकी कमजोरी भी दूर हो जाएगी और शरीर में नई शक्ति भी पैदा होगी।


दस्त और बवासीर-


बवासीर और पेचश के रोगियों के लिये मीठे आम का रस 100 ग्राम दही, 25 ग्राम अदरक, दो ग्राम (रस निकाल लें) इन सब को मिलाकर पीने से बवासीर ठीक हो जाती है, साथ ही पेचश रोगों से मुक्ति मिलती है।


पाचन शक्ति बढ़ाए-


आम पाचन शक्ति को भी बढ़ाता है दूध में मिलाकर मैंगों शेक बना कर पी लें काफी आनन्दायक है।


तिल्ली-


तिल्ली रोग में आम चूसने के पश्चात् कच्चे दूध की लस्सी बनाकर पीने से तिल्ली रोग के साथ-साथ आंतड़ियों के रोग से भी मुक्ति मिलती है।


जिन लोगों की पाचन शक्ति अधिक दुर्बल हो चुकी है। उन्हें 80 से 100 ग्राम तक आम का रस लेकर उसमें तीन ग्राम सोंठ मिलाकर सुबह निराहार मुंह पीने से तिल्ली से मुक्ति मिले, पाचन शक्ति बढ़े, भूल खूब लगे।


यह नुस्खा एक मास तक प्रयोग में लेना चाहिए।


मधुमेह रोग-


आम और जामुन दोनों का रस बराबर मात्र में लेकर उन्हें मिला लें सुबह निराहार मुंह एक मास तक पीने से मधुमेह रोग नष्ट हो जाता है।


गुर्दों की कमजोरी-


हर रोज दो आम चूसने वाले की गुर्दों की कमजोरी दूर हो जाती है तथा शरीर में नया खून बनता है।


दिमाग को शक्ति दे-


अक्सर लोगों को दिमागी कमजोरी की शिकायत रहती है जिसके कारण उनकी स्मृण शक्ति बहुत कम हो जाती है ऐसे रोगियों के लिये यह गुणकारी नुस्खा बहुत उपयोगी है


आम का रस 200 ग्राम


इसका चौथाई भाग दूध


एक बड़ा चम्मच अदरक का रस


एक बड़ा चम्मच चीनी


इन सब चीजों को मिलाकर हर रोज सुबह के समय पीने से दिमाग की सारी कमजोरी दूर हो जाती है। स्मृण शक्ति बढ़ती है। शरीर में शक्ति पैदा होती है।


दांतों का रोग, पायोरिया-


"दांत है तो स्वाद है, दांत गए तो सारे स्वाद गए"


जी, हां प्रकृति ने जो हमें शरीर के अंगों के रूप में उपहार दिये हैं उनमें से दांतों का उपहार सब से कीमती इसलिये माना जाता है कि इनके बिना हम कुछ भी खा नहीं सकते।


फिर न जाने क्यों इन दातों की रक्षा की ओर ध्यान नहीं देते, जबकि दांतों के डाक्टर हज़ारों रूपये लेने के पश्चात् भी इनको रोगों से मुक्ति नहीं दिलवा सकते।


अब मैं आपको एक साधारण परन्तु बहुत उपयोगी नुस्खा बता रहा हूं। आम की गुठली के अंदर से गिरी निकालकर उसे सुखा लें, फिर उसको बारीक पीस कर चूर्ण बना लें, इसे हर रोज सुबह दातों पर अंगुली से मलते रहने से दांत के सभी रोगों से मुक्ति मिलती है और दांत मजबूत होते हैं।


टी. बी. रोग से मुक्ति-


टी. बी. जैसे भयकर रोग से बचने का सबसे बढ़िया नुस्खा यही है कि 200 ग्राम बम के रस में पचास ग्राम शहद मिलाकर एक शीशी में बंद करके रखें। टी. बी. के रोगी को हर रोज सुबह एक चम्मच गाय के दूध के साथ रेत्ला दें तो शीघ्र ही टी बी रोग से मुक्ति मिलेगी।


नेत्र रोग-


मैं को निरंतर चूसने वालों की नजर तेज हो जाती है और अनेक आंख के रोग समाप्त हो जाते हैं।


लू लगना-


जिन लोगों को तू लग जाए उन्हें बचाने के लिये नुस्खा- चार कच्चे आमों को उबाल कर उनका रस निकालकर इसमें थोड़ा सा नमक और दो ग्राम जीरा पिसा हुआ दो ग्राम पोदीने का रस मिला कर पीने से लू के प्रकोप से मुक्ति मिल जाती है।

Recent Posts

AYURVEDIYAUPCHAR

At AyurvediyaUpchar, we bring you a carefully selected range of quality Masala & Spices and Natural Products for your everyday needs. From Haldi and Red Chilli Powder to Neem, Amla, Moringa and other natural powders, our products are selected with a focus on quality, convenience and everyday use. Explore our products and informative blog resources for simple ideas, traditional knowledge and a more natural lifestyle.
आयुर्वेदीय उपचार में हम आपके दैनिक उपयोग के लिए गुणवत्तापूर्ण मसाले, स्पाइसेज़ और प्राकृतिक उत्पादों की चुनिंदा रेंज उपलब्ध कराने का प्रयास करते हैं। हल्दी और लाल मिर्च पाउडर से लेकर नीम, आंवला, मोरिंगा और अन्य प्राकृतिक पाउडर तक, हमारे उत्पादों का चयन गुणवत्ता, उपयोगिता और सुविधा को ध्यान में रखकर किया जाता है। हमारे उत्पादों के साथ-साथ जानकारीपूर्ण ब्लॉग का भी आनंद लें, जहाँ आपको पारंपरिक ज्ञान, उपयोगी जानकारी और प्राकृतिक जीवनशैली से जुड़े विषय मिलेंगे।

All categories
Flash Sale
Todays Deal