अंजीर एक ऐसा फल है जो आम लोगो के खाने के कम ही आता है। इसका प्रयोग केवल दवाईयों में ही सुखा कर होता है। इसकी तासीर ठंडी है-
बवासीर रोग और अंजीर का प्रयोग
बवासीर के रोगियों के लिये अंजीर अमृत से कम नहीं। जब आप चारों ओर से इस रोग का उपचार करवा के थक चुके हों तो ऐसे निराशा के समय यह अंजीर ही आपका साथ दे सकती है। इसका प्रयोग इस प्रकार से करना चाहिए।
3 अंजीर सूखे, रात के समय पानी में भिगो दें। सुबह खाली पेट उन अंजीरों को खाकर पानी को पीलें। ठीक ऐसे ही सुबह के समय अंजीर भिगो कर रात को उन्हें खा लें।
एक मास तक ऐसा उपचार करने से आपको पूरा आराम मिल जाएगा।
तपेदिक-
तपेदिक रोगियों के लिये भी अंजीर बहुत लाभदायक है यदि तपेदिक के रोगी को हर रोज सुबह शाम चार-चार अंजीरें गाय के दूध में उबालकर पी जाए तो उसे काफी आराम पहुँचेगा, खासी रूक जाएगी, कमजोरी दूर होगी, नया खून बनेगा।
दांतो के रोग -
दांतों के रोग हर इन्सान को चिंतित कर देते हैं कई बार तो दांतों की पीडा के कारण लोग रात-रात भर सो नहीं सकते। ऐसे लोग के लिये अंजीर द्वारा उपचार इस प्रकार है।
दो सूखे अंजीरों को लेकर पानी में भिगो दें मगर पानी इतना ही हो जिसे अंजीर जजब कर लें, और बर्तन में पानी न रहें। उस पानी से सूखे अंजीर फूल जाएगें बस इन्हें चबाना शुरू कर दें।
हर रोज यह काम करेंगे तो आप के दांत शक्तिशाली और निरोगी हो जाएंगे।
दमा-
दमा रोगियों के लिये अंजीर बहुत लाभदायक है। दमा के रोगी अंजीर को भिगो कर उस में थोड़ा शहद और मुलाठी को मिला कर सेवन करें तो खांसी से आराम होगा।
सूखे अंजीरों, मुलाठी को कूट पीस कर छान लें उनमें थोड़ा शहद मिलाकर गोलियों बना कर खाने से लाभ होगा।
ताकत के लिये-
अंजीरों को सुबह मिश्री मिले दूध के साथ खाने से शक्ति आती है।
At AyurvediyaUpchar, we bring you a carefully selected range of quality Masala & Spices and Natural Products for your everyday needs. From Haldi and Red Chilli Powder to Neem, Amla, Moringa and other natural powders, our products are selected with a focus on quality, convenience and everyday use. Explore our products and informative blog resources for simple ideas, traditional knowledge and a more natural lifestyle.
आयुर्वेदीय उपचार में हम आपके दैनिक उपयोग के लिए गुणवत्तापूर्ण मसाले, स्पाइसेज़ और प्राकृतिक उत्पादों की चुनिंदा रेंज उपलब्ध कराने का प्रयास करते हैं। हल्दी और लाल मिर्च पाउडर से लेकर नीम, आंवला, मोरिंगा और अन्य प्राकृतिक पाउडर तक, हमारे उत्पादों का चयन गुणवत्ता, उपयोगिता और सुविधा को ध्यान में रखकर किया जाता है। हमारे उत्पादों के साथ-साथ जानकारीपूर्ण ब्लॉग का भी आनंद लें, जहाँ आपको पारंपरिक ज्ञान, उपयोगी जानकारी और प्राकृतिक जीवनशैली से जुड़े विषय मिलेंगे।