📦 सुरक्षित पैकिंग • 🚚 भरोसेमंद डिलीवरी

"अनिद्रा (Insomnia) का आयुर्वेदिक इलाज – गहरी नींद पाने के प्राकृतिक उपाय"

Apr 15, 2025
बीमारियां कारण,लक्षण एवं उपचार
"अनिद्रा (Insomnia) का आयुर्वेदिक इलाज – गहरी नींद पाने के प्राकृतिक उपाय"

अनिद्रा- नींद ना आना इस अवस्था मै रोगी की निद्रा मै कमी हो जाती है।

कारण- नींद ना आना कितनी बार दूसरे रोग का लक्षण ही रहता है।इस विकार को उत्पन्न करने वाले अनेकों कारण है –

(1)- रजोगुण युक्त,बात के अथवा पित्त्युक्त बात के प्रकोप से अनिद्रा रोग उत्पन्न होता है।

(2)- उच्चरक्त दाब धमनियों की दीवाल का कड़ा होना,दीर्घकालिक विषमता के कारण।

(3)- मद्य का सेवन,उद्येग एवं चिंता के कारण।

(4)- बुरे विकारों की आदत के कारण एवं सोते समय भूत भविष्य एवम् वर्तमान की उधेड़बुन में उलझे रहने के कारण।

(5)- किसी प्रकार की प्रबल चिंता एवं मानसिक विक्षोभ अनिद्रा का प्रधान कारण होता है।

(6)- हृदय की निर्बलता,रात्रि के समय चाय काफी का अत्यधिक सेवन।

(7)- पीड़ा कष्ट ज्वर मस्तिष्क के रोग मनोवैज्ञानिक कारण।

(8)- मस्तिष्क मै रक्त की अधिकता और पैरों का ठंडा होना ।

(9)- उपवास,मलावरोध,अपचन, स्वाश आदि रोगों से नींद नहीं आती है।

  कुछ लोग ऐसे होते है जिन्हे स्वभाव से ही अनिद्रा का रोग होता है। कृमि रोग भय आदि के कारण भी लोगो को नींद नहीं आती है।सोते सोते चौकना,बुरे स्वप्न आना अनिद्रा की स्तिथि उत्पन्न करता है।

लक्षण- अनिद्रा से पीड़ित लोग तन एवं मन दोनों से थके प्रतीत होते है | उसके कार्य करने की शक्ति एवं भूख दोनों ही काम हो जाती है\ याददाश्त ,प्रसन्नता एकाग्रता आदि शक्तिया भी घट जाती है | लोग प्राय: शांत रहित क्रोधी बने रहते है | मस्तिष्क की धमनियों मै रक्त भार बढ़ जाता है | पहले तो लोग सो जाते है किन्तु आधी रात मै जाग जाते है फिर उन्हें नींद नहीं आती कुछलोग स्वप्न मैं चलने फिरने लगते है जिसका उन्हें बिलकुल ज्ञान नहीं होता है | यह रोग बच्चो एवं युवको मैं अधिकतर देखा जाता है | 

निवारण — 

(1)- इसके निवारण मैं सबसे पहले शारीरिक ,मानसिक, निद्रा एवं निवास की व्यवस्था पर विशेष ध्यान देना चाहिए | 

 (2)- घर के शोरगुल से दूर शांति पूर्ण वातावरण मैं ,रोशनी आदि को बुझा कर बंद कमरे मैं पंखे के नीचे सोना चाहिए | 

(3 )- किसी प्रकार की विषमता ,दाह ,बेचैनी ,आदि विकारों की चिकित्सक से चिकित्सा करने के बाद ही निद्राकर औषधि का सेवन करना चाहिए | 

(4 )- अभ्यंग ,उबटन ,स्नान,घी ,दही, भैंस का औंटाया हुआ,मिश्री मिला ठंडा दूध आदि का सेवन करना चाहिए | 

(5 )- सिर पर सुगंधित तेल की मालिश एवं पैरों को दवना चाहिए | 

(6 )- रात्रि के समय मानसिक उद्देग एवं उत्तेजना से बचना चाहिए | 

(7 )- शरीर पर शतावरी तेल की मालिश करना चाहिए | 

(8 )- पैरों के तल पर घी की मालिश करना चाहिए | 

(9 )- पैरों के तल पर बकरी के दूध मैं भांग को पीसकर लेपन करना चाहिए | (10 )- कुछ लोगो पर जलवायु परिवर्तन लाभ होता है

|


Recent Posts

AYURVEDIYAUPCHAR

At AyurvediyaUpchar, we bring you a carefully selected range of quality Masala & Spices and Natural Products for your everyday needs. From Haldi and Red Chilli Powder to Neem, Amla, Moringa and other natural powders, our products are selected with a focus on quality, convenience and everyday use. Explore our products and informative blog resources for simple ideas, traditional knowledge and a more natural lifestyle.
आयुर्वेदीय उपचार में हम आपके दैनिक उपयोग के लिए गुणवत्तापूर्ण मसाले, स्पाइसेज़ और प्राकृतिक उत्पादों की चुनिंदा रेंज उपलब्ध कराने का प्रयास करते हैं। हल्दी और लाल मिर्च पाउडर से लेकर नीम, आंवला, मोरिंगा और अन्य प्राकृतिक पाउडर तक, हमारे उत्पादों का चयन गुणवत्ता, उपयोगिता और सुविधा को ध्यान में रखकर किया जाता है। हमारे उत्पादों के साथ-साथ जानकारीपूर्ण ब्लॉग का भी आनंद लें, जहाँ आपको पारंपरिक ज्ञान, उपयोगी जानकारी और प्राकृतिक जीवनशैली से जुड़े विषय मिलेंगे।

All categories
Flash Sale
Todays Deal