📦 सुरक्षित पैकिंग • 🚚 भरोसेमंद डिलीवरी

"सहजन के चमत्कारी लाभ: आयुर्वेदिक गुण, उपयोग और घरेलू नुस्खे | Drumstick (Moringa) Benefits"

Apr 01, 2025
फलों से चिकित्सा
"सहजन के चमत्कारी लाभ: आयुर्वेदिक गुण, उपयोग और घरेलू नुस्खे | Drumstick (Moringa) Benefits"


सहजन सम्पूर्ण भारत में पाया जाने वाला एक वृक्ष विशेष है | इसकी फली सब्जी के रूप में प्रयुक्त होती है | इसमें शोभांजन,शिग्रु,कृष्णबीज,साजिना,साजना,सुरजना,सुलझना,सेजना,सैजना,सरगनो,सरगवो,सेक्टो,शेवगा, मुआ,मरुगायी,बड़ा डिसिंग,मूंगा चेझाड़,सरागू,मुरंगाई,विद्रधिनाशन,स्त्रीचितहारी तथा इंडियन हार्स रेडिश के नाम से जाना जाता है | 


आयुर्वेद के अनुसार इसका रस मधुर-कटु तथा गुणपाचक,अनुलोमक,शुक्रवर्धक,रुचिकारक,वातघ्न,नेत्रशोधक,कृमिघ्न,मेदघ्न,शोथहर,वेदनाशामक,गण्डमाला,व्रण तथा विद्रधिनाशक है  | 


वैसे तो इसके सभी अंग उपयोग में लिए जाते हैं परन्तु विशेष रूप से इसकी नरम फली उदर एवं वात रोग में,पत्ती नेत्र रोग एवं रतौंधी में,फूल उदरशूल,निर्बलता,कफवात आदि के रोगों में तथा मूल और छाल अन्तर्विद्रधि,ग्रध्रसी,दमा,सूजन,पथरी,जलोदर,यकृत,तिल्ली(प्लीहा),शोथ,गठिया,अर्धांगवात आदि में प्रयुक्त किये जाते हैं | 


सहजन के दो विशिष्ट अनुभूत प्रयोग 


  1. सहजन की छाल का रस आधा छटाक(30 मिली),शहद आधा चम्मच,मकरध्वज १/4 रत्ती- इन सभी को मिलाकर सायं-प्रातः खाली पेट लेने से अनेक वातज तथा कफज रोग एवं विद्रधि नष्ट होती है | इसका प्रयोग कम से कम पंद्रह दिन तक करना चाहिए|

यदि कैंसर पर इसका प्रयोग किया जाए तो लाभ की सम्भावना  हो सकती है |


  1. सहजन के जड़ की अन्तश्छाल आधा पाव  को आधा सेर जल में  एक या दो घंटे डालकर अच्छी तरह मसलकर आंच पर रख दें | आठवा भाग शेष बचने पर अच्छी तरह मसलकर छान लें | उसमे अजवाइन 4 रत्ती,सोंठ 4 रत्ती,हींग १ रत्ती डालकर शीतल होने पर पियें | 

इससे गृध्रसी मात्र तीन दिनों में तथा गठिया वात,पक्षाघात,अर्धांगवात एवं अन्य वातज रोग पंद्रह दिनों में नष्ट हो सकते हैं |


इसका सेवन दोनों समय खाली पेट करना चाहिए |  


उपर्युक्त दोनों  प्रयोगों में पथ्य तथा अपथ्य वात रोग के अनुसार करना चाहिए |

Recent Posts

AYURVEDIYAUPCHAR

At AyurvediyaUpchar, we bring you a carefully selected range of quality Masala & Spices and Natural Products for your everyday needs. From Haldi and Red Chilli Powder to Neem, Amla, Moringa and other natural powders, our products are selected with a focus on quality, convenience and everyday use. Explore our products and informative blog resources for simple ideas, traditional knowledge and a more natural lifestyle.
आयुर्वेदीय उपचार में हम आपके दैनिक उपयोग के लिए गुणवत्तापूर्ण मसाले, स्पाइसेज़ और प्राकृतिक उत्पादों की चुनिंदा रेंज उपलब्ध कराने का प्रयास करते हैं। हल्दी और लाल मिर्च पाउडर से लेकर नीम, आंवला, मोरिंगा और अन्य प्राकृतिक पाउडर तक, हमारे उत्पादों का चयन गुणवत्ता, उपयोगिता और सुविधा को ध्यान में रखकर किया जाता है। हमारे उत्पादों के साथ-साथ जानकारीपूर्ण ब्लॉग का भी आनंद लें, जहाँ आपको पारंपरिक ज्ञान, उपयोगी जानकारी और प्राकृतिक जीवनशैली से जुड़े विषय मिलेंगे।

All categories
Flash Sale
Todays Deal