हर बीमार की नाड़ी ज़रूर देखी जाती है | नाड़ी अपनी लयात्मक गति से धड़कती रहे तभी जीवन की गाड़ी चलती रहती है | यह बात तो खैर तय है , लेकिन बहुतों को शायद नहीं मालूम की नाड़ी की गति देख कर तरह-तरह की बीमारियों का पता लगाया जा सकता है | यह प्राचीन भारतीय परंपरा है |
नाड़ी परीक्षा रोग निदान की एक व्यावहारिक पद्धति रही है | यूनानी और तांत्रिक प्रणालियों के प्रभाव से इसके विकास हुआ | श्रंगधर संहिता में इसका विस्तृत वर्णन है | नाड़ी गति के 15 प्रकारों का वर्णन इसमें है | यदि नाड़ी धीरे चलती है तो भूख ठीक नहीं लगती | नशे की हालत में धीमी होती है और बुखार होने पर गर्म और तेज़ | एक से अधिक बीमारियां होने पर यह धीमी तेज़ होती रहती है |
नाड़ी परीक्षा एक तांत्रिक विज्ञान है,अतः उसकी परीक्षा के कुछ सुनिश्चित विधि-विधान हैं, कुछ निषेध हैं | नाड़ी - परीक्षा - सम्बन्धी साहित्य के अनुशीलन से ज्ञात होता है कि नाड़ी- परीक्षा- विधान के तीन पक्ष हैं - (1) चिकित्सक सम्बन्धी (2) रोग-सम्बन्धी (3) परीक्षा- सम्बन्धी
चिकित्सक- सम्बन्धी
चिकित्सक को स्थिर चित्त से तन्मयता के साथ नाड़ी-परीक्षा करनी चाहिए अर्थात मन तथा बुद्धि की एकाग्रता के साथ नाड़ी की परीक्षा करे |
नाड़ी-परीक्षा करते समय चिकित्सक सुखासन से पूर्वाभिमुख या उत्तराभिमुख बैठकर परिक्षण करें |
चिकित्सा द्वारा मद्य - जैसे किसी भी मादक द्रव्य का सेवन करके नाड़ी- परीक्षा निषिद्ध है |
नाड़ी परीक्षा करते समय मल-मूत्र आदि का वेग नहीं रहना चाहिए अन्यथा एकाग्रता नहीं बनती है |
धन के लोभी,कामुक चिकित्सक नाड़ी परीक्षा निदान करने मेंअसमर्थ रहते हैं |
चिकित्स्कों को अपने दाएं हाथ की तीन अँगुलियों द्वारा नाड़ी परिक्षण करना चाहिए |
नाड़ी परीक्षा में उतावलापन सही नहीं है कम से कम दो मिनट तक नाड़ी परीक्षण करना चाहिए|
रोगी - सम्बन्धी
रोगी ने मल- मूत्र विसर्जन कर लिया हो अर्थात मलों का वेग - विधारण नहीं होना चाहिए |
जब रोगी सुखासन से बैठा हो, हाथ जानुके अंदर हो या आराम से लेटा हो, तब परिक्षण करें|
वह भूख-प्यास से पीड़ित न हो |
तत्काल भोजन नहीं किया हो, सोया न हो, धूप से न आया हो |
व्यायाम तथा स्नान करने के तत्काल बाद नाड़ी परीक्षा न करें |
मैथुन किया हुआ न हो एवं भूखे पेट न हो, मद्यपान रहित हो |
परीक्षा- सम्बन्धी
प्रातः खाली पेट नाड़ी-परीक्षा करने की परम्परा है |
रोगी कोआराम से लिटाकर या बैठाकर नाड़ी-परीक्षा करनी चाहिए |
बैठे हुए रोगी का कुहनी से आगे का हाथ वैद्य अपने बाएं हाथ पर रखे | ऊर्ध्वमुख- मुद्रा में फिर मणिबंध संधि में अंगुष्ठ- मूल से एक अंगुल नीचे,तीन अंगुलियों से बहि:-प्रकोष्ठी धमनी का परीक्षण करें | बाएं हाथ के सहारे के कारण हाथ शिथिल रहता है और नाड़ी की गति स्पष्ट मिलती है |
रोगी की अँगुलियों को अंदर की ओर थोड़ा मोड़कर केले के समान आकार देकर रखना चाहिए |
स्त्रियों की बाएंहाथ की,पुरषों की दाएं हाथ की नाड़ी देखने का विधान है| उत्तम तो यह है की स्त्रियों तथा पुरुषों दोनों ही की नाड़ी दोनों हाथों में देखनी चाहिए |
वैद्य को अपनी तर्जनी, मध्यमा,अनामिका-तीनों अँगुलियों से नाड़ी की परीक्षा करनी चाहिए | एक-एक अंगुली उठाकर फिर थोड़ा दबाव डालकर गति देखनी चाहिए |
मणिबंध की नाडी- गति में भ्र्म या अस्पष्टता-सी स्थिति हो तो अन्य स्थान की नाड़ी देखनी चाहिए और उनका परस्पर समन्वय कर के देखना चाहिए |
परिक्षण-हेतु रखी अँगुलियों को उठाकर पुनः नाड़ीपर थोड़ा दबाव डालते हुए तीन बार परीक्षा करनी चाहिए |
वायु के अनुसार नाड़ी की गति - वायु के विशेषणों में वक्रा या वक्रगतिका- ये दो सर्वाधिक उल्लिखित हैं | वक्रा विशिष्टगति अर्थात रक्तवाहिनी में अति वक्र विशिष्ट स्वाभाव की गति (लहर)- है | नाड़ी-परीक्षा करते समय वैद्य अपनी तीनो अँगुलियों को एक रेखा में रखें | अंगुलियों के मध्य में स्थित केन्द्रक जो सर्वाधिक संज्ञावाही होता है,उसे नाड़ी के बीचों बीच रखना चाहिए | और ध्यानपूर्वक देखें कि नाड़ी-संवहन एक सीधी रेखा में आ रहा है अथवा कभी दाएं,कभी बाएं अंदर की ओर या बाहर की ओर स्पर्श करता हुआ आ रहा है| जैसी सर्प की गति होती है,यही वक्रता है | दूसरे प्रकार की वक्रता स्फुरण की उच्चता के आधार पर हो सकती है जैसा की जलोका की गति में मिलती है |
पित्तानुसार नाड़ी की गति - चपला,चपलगा,तीव्रा आदि विशेषण पित्त- प्रभाव से प्रवृद्ध नाड़ी की गति- संख्या को सूचित करते हैं अर्थात पित्त- प्रकोप के सर्वसामान्य परिवर्तनों में प्रति मिनट नाड़ी की गति- संख्या में वृद्धि अवश्यम्भावी है, जब की स्फुलिंग,काक-मंडूक आदि जीवों की गति के उदाहरण विशिष्ट स्वभाववाली गतियों के लिए हैं | ये सभी जंतु उछल-उछल कर चलते हैं अर्थात इनका एक स्थान से दुसरे स्थान जाने के मध्य अंतराल रहता है | इस प्रकार पित्त की नाड़ी तय करने के लिए दो प्रमुख आधार बनते हैं - (१) स्पंदन की उच्चता (2) एक स्पंदन से दुसरे स्पंदन के बीच में निर्मित होने वाला अंतराल | इन आधारों पर कह सकते हैं की पित्त की नाड़ी तीव्रगति,उच्चस्पंदनयुक्त एवं अंतराल के साथ उछलती हुई चलती है |
कफ के अनुसार नाड़ी की गति - स्थिरा, स्तिमितता,स्तब्धता,प्रसन्ना आदि विशेषण कफ- नाड़ी के सन्दर्भ में मिलते हैं | स्थिरा तथा स्तब्धता से तात्पर्य नाड़ी की गति- संख्या की कमी तथा नियमितता है | स्तिमितता या चिपचिपापन कफ के अतिरिक्त आम,अजीर्ण जैसी अन्य अवस्थाओं में भी मिलता है | प्रसन्ना से तात्पर्य यह है की नाड़ी पूर्ण और एक सी गति सेचलती हुई मिलती है |
विशिष्ट गतियों के सन्दर्भ में हंस,कबूतर तथा हाथी की गतियों का उदाहरण दिया जाता है | ये सभी आराम से बिना उतावलेपन के चलते हैं | कफ के प्रभाव से भी नाड़ी बिना अकुलाहट के आराम से चलती है |
At AyurvediyaUpchar, we bring you a carefully selected range of quality Masala & Spices and Natural Products for your everyday needs. From Haldi and Red Chilli Powder to Neem, Amla, Moringa and other natural powders, our products are selected with a focus on quality, convenience and everyday use. Explore our products and informative blog resources for simple ideas, traditional knowledge and a more natural lifestyle.
आयुर्वेदीय उपचार में हम आपके दैनिक उपयोग के लिए गुणवत्तापूर्ण मसाले, स्पाइसेज़ और प्राकृतिक उत्पादों की चुनिंदा रेंज उपलब्ध कराने का प्रयास करते हैं। हल्दी और लाल मिर्च पाउडर से लेकर नीम, आंवला, मोरिंगा और अन्य प्राकृतिक पाउडर तक, हमारे उत्पादों का चयन गुणवत्ता, उपयोगिता और सुविधा को ध्यान में रखकर किया जाता है। हमारे उत्पादों के साथ-साथ जानकारीपूर्ण ब्लॉग का भी आनंद लें, जहाँ आपको पारंपरिक ज्ञान, उपयोगी जानकारी और प्राकृतिक जीवनशैली से जुड़े विषय मिलेंगे।