"अडूसा (वासा) के आयुर्वेदिक लाभ: खांसी, दमा और फेफड़ों के रोगों की रामबाण औषधि"

Mar 31, 2025
बनोषधि
"अडूसा (वासा) के आयुर्वेदिक लाभ: खांसी, दमा और फेफड़ों के रोगों की रामबाण औषधि"


अडूसा,जिसे वासा के नाम से भी जाना जाता है,भारत के लगभग हर क्षेत्र में पाया जाता  है | शोथ क्षय में इसके पञ्चाङ्ग तथा पुष्पों के काढ़े से सिद्ध किया घृत -शहद  में मिलाकर (दुगुनी मात्रा में) सेवन करने से यह प्रबल वेगयुक्त कास तथा श्वाश को तुरंत नष्ट करता है | 

 अडूसा,खाँसी के साथ कफ तथा रक्त हो तो वासा अकेली ही समर्थ औषधि है | 


आधुनिक वैज्ञानिकों का मत है की - इसके ताजे सुखाये गए पत्तियों के चूर्ण को देने पर श्वाश-नली के शोथ से ग्रस्त रोगियों को तुरंत आराम मिलता है | वे रोग-मुक्त हो गए तथा उनका जीवनी-शक्ति में अत्यधिक वृद्धि पायी गयी | 


इसके कुछ ख़ास उपयोग इस तरह से हैं -


  1. खाँसी के लिए अडूसा के पत्तों का रस 10 ग्राम शहद(5ग्राम) के साथ मिलाकर प्रातः- सायं सेवन करना चाहिए | ताजे पत्र न मिलने की स्थिति में छाया में सुखाये गए फूलों का चूर्ण मधु  के साथ देना चाहिए | 

  2. बच्चों की काली खांसी जिसे कुकुर-खांसी  भी कहते हैं, वासा की जड़का काढ़ा डेढ़-दो चमच्च दिन में दो से तीन बार तक दिया जाये तो निश्चित ही लाभ होता है | 

  3. वासा का मूल लेकर उसका शर्बत बनाकर विधिपूर्वक उसे प्रयोग में लाया जाए तो पुरानी-से-पुरानी खाँसी और क्षय -रोगतक नष्ट हो जाते हैं | 

  4. अडूसा के फूलों को दुगुनी मात्रा में मिश्री मिलाकर मिटटी या कांच के पात्र में रखने पर गुलकंद तैयार होता है और इसके १० ग्राम मात्रा तक नित्य सेवन से कास-श्वाश,पीनस(पुराना जुकाम),रक्त-पित्त,राजयक्ष्मा के  रोगियों को अवश्य ही लाभ पहुँचता है | 

  5. यह ज्वरनाशक तथा रक्तशोधक भी है | इसके अतिरिक्त यह रक्तस्त्राव रोकनेवाला है | 


इसका प्रयोग सारे शरीर में धातु-निर्माण-क्रिया को बढ़ाने के लिए कमजोरी के बाद टॉनिक रूप में भी होता है |

Recent Posts

आधुनिक समाज की आम बीमारी – हायपर एसिडिटी (अम्लपित्त)

May 03, 2026
बीमारियां कारण,लक्षण एवं उपचार

सुबह खाली पेट क्या पिएं?

Apr 30, 2026
आरोग्य साधन

उच्च रक्तचाप (High Blood Pressure) को ठीक करने के देशी उपाय

Apr 29, 2026
बीमारियां कारण,लक्षण एवं उपचार

मोटापा कम न होने के 5 चौंकाने वाले कारण

Apr 28, 2026
बीमारियां कारण,लक्षण एवं उपचार

AYURVEDIYAUPCHAR

At AyurvediyaUpchar, we are dedicated to bringing you the ancient wisdom of Ayurveda to support your journey toward holistic well-being. Our carefully crafted treatments, products, and resources are designed to balance mind, body, and spirit for a healthier, more harmonious life. Explore our range of services and products inspired by centuries-old traditions for natural healing and wellness.
आयुर्वेदीय उपचार में, हम आपको आयुर्वेद के प्राचीन ज्ञान को समग्र कल्याण की ओर आपकी यात्रा में सहायता करने के लिए समर्पित हैं। हमारे सावधानीपूर्वक तैयार किए गए उपचार, उत्पाद और संसाधन स्वस्थ, अधिक सामंजस्यपूर्ण जीवन के लिए मन, शरीर और आत्मा को संतुलित करने के लिए डिज़ाइन किए गए हैं। प्राकृतिक उपचार और कल्याण के लिए सदियों पुरानी परंपराओं से प्रेरित हमारी सेवाओं और उत्पादों की श्रृंखला का अन्वेषण करें।

All categories
Flash Sale
Todays Deal