भारतीय समाज में स्त्रियों में एक सामान्य लेकिन कष्टदायक समस्या है—प्रदर रोग। यह रोग मुख्यतः योनि मार्ग से असामान्य स्त्राव (Discharge) होने के कारण उत्पन्न होता है। सामान्यतः मासिक धर्म के अतिरिक्त यदि बार-बार योनि से सफेद, पीला, लाल या दुर्गंधयुक्त स्त्राव हो, तो इसे आयुर्वेद में प्रदर रोग कहा जाता है।
आधुनिक चिकित्सा विज्ञान में विशेष रूप से श्वेत प्रदर को Leucorrhoea (ल्युकोरिया) कहा जाता है। यह रोग महिलाओं की शारीरिक शक्ति, मानसिक स्थिति और प्रजनन स्वास्थ्य पर गहरा प्रभाव डालता है। यदि समय रहते इसका उपचार न किया जाए, तो कमजोरी, कमर दर्द, गर्भाशय विकार, गर्भपात और अन्य स्त्री रोग उत्पन्न हो सकते हैं।
आयुर्वेद में प्रदर रोग को दोषों (वात, पित्त, कफ) की विकृति से उत्पन्न माना गया है। उचित आहार-विहार, स्वच्छता और औषधियों के माध्यम से इसका सफल उपचार संभव है।
प्रदर रोग वह अवस्था है जिसमें स्त्री की योनि से मासिक धर्म के अतिरिक्त असामान्य स्त्राव होता रहता है। यह स्त्राव कभी सफेद, कभी पीला, कभी लाल अथवा रक्त मिश्रित हो सकता है।
इस स्त्राव में गर्भाशय की श्लेष्मिक कला (Mucous membrane), गर्भाशय ग्रीवा, गर्भाशय नलिका तथा अन्य दूषित द्रव सम्मिलित रहते हैं। यही कारण है कि यह रोग धीरे-धीरे स्त्री को दुर्बल और रोगग्रस्त बना देता है।
आयुर्वेद में प्रदर रोग को मुख्यतः दो भागों में विभाजित किया गया है—
इसमें योनि से सफेद, दूधिया, चिपचिपा स्त्राव होता है। यह स्त्राव अधिक मात्रा में होने पर कमजोरी, कमर दर्द, थकान, चिड़चिड़ापन और मानसिक तनाव उत्पन्न करता है।
इसे आधुनिक चिकित्सा में Leucorrhoea कहा जाता है।
इसमें योनि से लाल रंग का दूषित रक्त या रक्त मिश्रित स्त्राव होता है। यह अत्यंत कष्टकारक होता है और शरीर को शीघ्र कमजोर कर देता है।
यह रोग गर्भाशय संबंधी विकारों, हार्मोन असंतुलन या पित्त दोष की वृद्धि के कारण अधिक देखा जाता है।
माधव निदान के अनुसार निम्न कारणों से प्रदर रोग उत्पन्न होता है—
इन कारणों से शरीर के दोष विकृत होकर प्रदर रोग उत्पन्न करते हैं।
आयुर्वेद में प्रदर रोग चार प्रकार का बताया गया है—
इसमें रक्त हल्का लाल, फेनयुक्त तथा थोड़ा-थोड़ा दर्द के साथ निकलता है।
इसमें पीला, नीला, काला या लाल रंग का गर्म, दाहयुक्त स्त्राव वेग से निकलता है।
इसमें सेमर के गोंद के समान चिपचिपा, पीला या मांस धोवन के समान स्त्राव होता है।
इसमें घी, शहद या हरिताल के रंग जैसा स्त्राव होता है। यह अत्यंत गंभीर और असाध्य माना गया है।
तीनों का अलग-अलग कपड़छन्न चूर्ण बनाकर एक साथ मिला लें।
3 ग्राम सुबह-शाम दूध के साथ 15 दिनों तक सेवन करें।
यह श्वेत प्रदर में अत्यंत लाभकारी एवं अनुभूत योग है।
दोनों का क्वाथ बनाकर उसमें मधु मिलाएँ।
सुबह-शाम सेवन कराएँ।
संक्रमण, दुर्गंध और कफज प्रदर में विशेष लाभ।
सभी को पीसकर एक साथ मिला लें।
3 ग्राम सुबह-शाम दूध के साथ दें।
कमजोरी, गर्भाशय दुर्बलता और श्वेत प्रदर में लाभकारी।
बलामूल क्वाथ 20 मि.ली. के साथ प्रातः-सायं।
पुराने एवं जटिल श्वेत प्रदर में उपयोगी।
प्रातः-सायं एक चुटकी मात्रा।
रक्तस्राव नियंत्रित करने में लाभकारी।
3-3 ग्राम दूध के साथ सुबह-शाम।
रक्त प्रदर और गर्भाशय विकारों में श्रेष्ठ।
रात्रि में सोते समय 2 गोली गर्म दूध के साथ।
शरीर की कमजोरी दूर करती है।
भोजन के बाद 20 मि.ली. समान जल के साथ दिन में दो बार।
गर्भाशय को मजबूत बनाता है तथा रक्तस्राव कम करता है।
3 ग्राम मधु के साथ चाटकर ऊपर से चावल का धोवन पिलाएँ।
रक्त प्रदर में अत्यंत प्रभावी।
10 मि.ली. भोजन उपरांत समान जल के साथ।
रक्त प्रदर और सूजन में लाभकारी।
एक चुटकी शुभा भस्म गुनगुने जल में डालकर योनि प्रक्षालन करें।
संक्रमण और दुर्गंध दूर होती है।
इनसे रोग बढ़ता है।
यदि कब्ज हो तो—
का उपयोग करना चाहिए।
प्रदर रोग महिलाओं में अत्यंत सामान्य लेकिन उपेक्षित रोग है। यदि समय रहते इसका उपचार न किया जाए, तो यह गंभीर स्त्री रोगों का कारण बन सकता है। आयुर्वेद में श्वेत प्रदर और रक्त प्रदर दोनों के लिए अत्यंत प्रभावशाली और अनुभूत उपचार उपलब्ध हैं।
लोध्र, अशोक, पुष्यानुग चूर्ण, अशोकारिष्ट, चंद्रप्रभा वटी, प्रदरांतक लोह आदि औषधियाँ उचित परामर्श से लेने पर उत्कृष्ट परिणाम देती हैं।
साथ ही स्वच्छता, उचित आहार और संयमित जीवनशैली अपनाकर इस रोग से स्थायी राहत प्राप्त की जा सकती है।
स्त्रियों को चाहिए कि वे इस समस्या को छिपाएँ नहीं, बल्कि समय पर उपचार लेकर अपने स्वास्थ्य की रक्षा करें।
At AyurvediyaUpchar, we are dedicated to bringing you the ancient wisdom of Ayurveda to support your journey toward holistic well-being. Our carefully crafted treatments, products, and resources are designed to balance mind, body, and spirit for a healthier, more harmonious life. Explore our range of services and products inspired by centuries-old traditions for natural healing and wellness.
आयुर्वेदीय उपचार में, हम आपको आयुर्वेद के प्राचीन ज्ञान को समग्र कल्याण की ओर आपकी यात्रा में सहायता करने के लिए समर्पित हैं। हमारे सावधानीपूर्वक तैयार किए गए उपचार, उत्पाद और संसाधन स्वस्थ, अधिक सामंजस्यपूर्ण जीवन के लिए मन, शरीर और आत्मा को संतुलित करने के लिए डिज़ाइन किए गए हैं। प्राकृतिक उपचार और कल्याण के लिए सदियों पुरानी परंपराओं से प्रेरित हमारी सेवाओं और उत्पादों की श्रृंखला का अन्वेषण करें।