📦 सुरक्षित पैकिंग • 🚚 भरोसेमंद डिलीवरी

"आयुर्वेद में दिव्य औषधियाँ: ऋषियों द्वारा वर्णित अमूल्य प्राकृतिक रत्न"

Apr 16, 2025
बनोषधि
"आयुर्वेद में दिव्य औषधियाँ: ऋषियों द्वारा वर्णित  अमूल्य प्राकृतिक रत्न"

आयुर्वेद में दिव्य औषधियाँ


हिमालय प्रदेश में अगम्य स्थानों पर कठिनता से प्राप्त होने वाली ऐसी अनेक औषधियां हैं जिनके प्रभाव भी दिव्या होते हैं | असंख्य दिव्य औषधियों में से कुछ इस प्रकार है - 

ऐन्द्री( इन्द्रायण) - यह औषधि 2 प्रकार की होती है सफ़ेद पुष्प वाली और लाल पुष्प वाली | कही-कही पीले पुष्प वाली भी पायी जाती है | 

(१) लाल इन्द्रायण - इसे विशाला,महाफला,चित्रफला,त्रयूसी,रम्यादिहिवल्ली,महेंद्र वारुणी - इन नामों से सम्बोधित किया गया है | 

(२) श्वेतपुष्पी - अर्थात बड़ी इंद्रायणी को मृगाक्षी,नागदंति,वारुणी,गरजचिभटा -इन नामों से जाना जाता है | 


इन औषधियों की लता होती जो भारत में सर्वत्र देखी जाती है | इसका स्वाद दो प्रकार का होता है कड़वा एवं मीठा | औषधियों में कड़वी इंद्रायणी का ही प्रयोग होता है | इसकी बेल जमीन पर फैलती है | बेल के पत्ते कई कोण वाले होते हैं | बेल में फल एवं फूल भी लगते हैं | 


उपयोग - इसका प्रयोग पेट की शुद्धि के लिए होता है | मूढगर्भ को निकालने के लिए भी इसका प्रयोग होता है | उदर संस्थान के सभी रोगों पर इसका हितकारी प्रभाव होता है | पित्त की विकृति में भी यह बड़ी लाभदायक है | 


ब्राम्ही - यह औषधि हिमालय पर विशेष प्रकार से प्राप्त होती है | सभी स्थानों पर जो ब्राम्ही मिलती है, वह वास्तव में ब्राम्ही का भेद मण्डूकपर्णी नामक औषधि है | असली ब्राम्ही हिमालय एवं पंजाब के पर्वतीय भागों में मिलती है | इसे संस्कृत में कपोतंबका,सरस्वती,सोमवल्ली- इन नामों से जाना जाता है | यह जलयुक्त एवं जल के निकटवर्ती भागों में उत्पन्न होती है | इसमें फूल भी लगते हैं | 


उपयोग- ब्राम्ही का उपयोग विशेषकर मष्तिस्क रोग एवं वातनाडी की विकृति पर होता है | यह अपस्मार,उन्माद तथा ह्रदय के लिए हितकारी है | यह शीतल होती है और परम् रसायन मानी गयी है | ब्राम्ही,कुष्ठ,प्रमेह,रक्तविकार,पांडु तथा शोथ के लिए विशेष हितकारी होती है | 


शंखपुष्पी - यह औषधि हिमालय की चार हज़ार फुट की ऊंचाई तक प्राप्त होती है | यह सीलोन,बर्मा,अफ्रीका के कुछ भागों में प्राप्त होती है | इसे प्राचीन ग्रंथों में शंखहवा,शंखा,मांगलय,कुसमा- इन नामों से सम्बोधित किया गया है|इसके छोटे तने या झाड़ जलासन्न भूमि में पैदा होते हैं | यह एक हाथ तक ऊँचा होता है | इसमें अनेक शाखाएं होती है | पत्ते पतले और लम्बे शंख की तरह आवर्तित होते हैं | इसके पुष्प श्वेत,रक्त एवं नीले वर्ण के होते हैं | परन्तु व्यव्हार में आने वाली शंखपुष्पी श्वेतपुष्पी ही श्रेष्ठ एवं उपयोगी होती है| यह मेधा के लिए अत्यंत लाभकारी है| मानसिक विकारों तथा अपस्मारकों को नष्ट करती है| स्वर एवं कांति तथा निद्रा लाने के लिए परम् उपयोगी है | 

जीवन्ती - इसे संस्कृत में मधुश्रवा भी कहते हैं | यह एक प्रकार की बेल होती है | जो काफी ऊँची बढ़ जाती है | यह औषधि हिमालय के काफी ऊंचाई वाले क्षेत्र में प्राप्त होती है और तोड़ने पर छ: महीने तक नहीं सूखती | यह वायु,पित्त एवं कफ तीनों को नष्ट करने वाली होती है | यह परम् रसायन,बलकारी,नेत्रों के लिए हितकारी,दस्त बांधने वाली और शीतवीर्य औषधि है| यह वीर्यवर्धक होती है | इसकी जड़ का चूर्ण तीन ग्राम की मात्रा में दूध के साथ सेवन करना चाहिए | जो व्यक्ति किसी भी प्रकार के विष से ग्रसित हो,जिन्हे रात को कम दिखाई देता हो, ऐसे व्यक्तियों के लिए परम् हितकारी है | 

ब्रम्हदण्डी - इसे अजदंडी भी कहते हैं इसका एक प्रकार का तना होता है जो एक फुट से चार फुट ऊँचा होता है| इसके पत्ते एक से तीन इंच लम्बे होते हैं | यह उष्णवीर्य होती है | यह वायु एवं कफ को नष्ट करती है | इसका विशेष प्रयोग स्मृतिवर्धनादि तथा श्वेतकुष्ठ,चर्मरोग एवं कृमिनाशक के लिए है | यह अपस्मार,उन्मादपर भी विशेष लाभकारी होती है | क्लीबता नष्ट करने के लिए इसका विशेष प्रयोग होता है | इसका ठंडाई के रूप में भी प्रयोग किया जाता है |

रूद्रवन्ती - इसे चलपणी तथा संजीवनी भी कहते हैं | इसके औषधि के छ: से अठारह इंच ऊँचे तने होते हैं,जिनमे अनेक शाखाएं एवं अनेक छोटे-छोटे चने के समान पत्ते होते हैं | 


यह उष्णवीर्य परम् रसायन औषधि है तथा क्षय,कास,श्वास,प्रमेह,रक्तपित्त,कृमिरोग को नष्ट करती है| इसके पत्ते का चूर्ण दो से चार ग्राम की मात्रा में जल या दूध के साथ सेवन करना उपयुक्त है | 


Recent Posts

AYURVEDIYAUPCHAR

At AyurvediyaUpchar, we bring you a carefully selected range of quality Masala & Spices and Natural Products for your everyday needs. From Haldi and Red Chilli Powder to Neem, Amla, Moringa and other natural powders, our products are selected with a focus on quality, convenience and everyday use. Explore our products and informative blog resources for simple ideas, traditional knowledge and a more natural lifestyle.
आयुर्वेदीय उपचार में हम आपके दैनिक उपयोग के लिए गुणवत्तापूर्ण मसाले, स्पाइसेज़ और प्राकृतिक उत्पादों की चुनिंदा रेंज उपलब्ध कराने का प्रयास करते हैं। हल्दी और लाल मिर्च पाउडर से लेकर नीम, आंवला, मोरिंगा और अन्य प्राकृतिक पाउडर तक, हमारे उत्पादों का चयन गुणवत्ता, उपयोगिता और सुविधा को ध्यान में रखकर किया जाता है। हमारे उत्पादों के साथ-साथ जानकारीपूर्ण ब्लॉग का भी आनंद लें, जहाँ आपको पारंपरिक ज्ञान, उपयोगी जानकारी और प्राकृतिक जीवनशैली से जुड़े विषय मिलेंगे।

All categories
Flash Sale
Todays Deal