जुकाम के कारण, लक्षण और घरेलू उपचार – आयुर्वेदिक तरीका

Jul 07, 2025
घरेलू नुस्खे
जुकाम के कारण, लक्षण और घरेलू उपचार – आयुर्वेदिक तरीका

जुकाम से बार-बार आक्रांत होने की व्याधि असंख्यॊ॑ नर नारियों में पाई जाती है इसका कारण है आहार बिहार का प्रदूषण, भोजन में अम्ल और मधुर  रसों का अति सेवन, खट्टे, नमकीन, चटपटे,  मिठाइयां एवं फास्ट फुड्स के अति सेवन से रस धातु दूषित हो जाती है अथवा इसकी अतिशय वृद्धि हो जाती है उपद्रव स्वरूप इस्नोफीलिया  रेस्पिरेटरी एलर्जी ,एवं ब्राऺकियल अस्थमा, यक्ष्मा में परिणत होती है पाश्चात्य चिकित्सा पद्धति एलोपैथी में इसे स्थाई रूप से छुटकारा पाने के लिए अब तक कोई चिकित्सा नहीं है यहां एक आयुर्वेदिक सिद्ध योग दिया जा रहा है जिससे रोगियों को लाभ मिलेगा

 रसमाणिक्य          20 ग्राम,

 महालक्ष्मी विलास   5 ग्राम 

अभ्रक भस्म सहस्त्र पुटित  2 ग्राम 

 लघु बसंत मालती    5 ग्राम 

व्रहत श्रृंगाराभ्र रस    10 ग्राम

 प्रवाल पिष्टी            10 ग्राम 

तालीसादी चूर्ण        50 ग्राम 

पुष्कर मूल चूर्ण         50 ग्राम 

 इन समस्त औषधीयोऺ को मिला कर 40 पुड़िया बना लें एक-एक पुड़िया सुबह शाम मधु से लें 

 दशमूलारिष्ट और द्राक्षारिष्ट दो-दो चम्मच दूना जल मिलाकर खाने के बाद लें अगस्त्य हरीतकी- एक चम्मच  रात में गर्म जल से लेने के बाद एक पाव दूध पिए दूध में दो बड़ी पीपर उबालकर पीवे। पित्त प्रकृति हो तथा उष्णता अधिक प्रतीत हो तो एक छोटी पीपर उबाल कर पिएं आवश्यकता अनुसार 2 से 4 माह तक इनके सेवन करने से जीवन भर के लिए जुकाम से निवृत्ति हो जाती है

जुकाम के घरेलू उपचार (Home Remedies for Cold)

  1. तुलसी का काढ़ा:

    • तुलसी, अदरक, काली मिर्च, लौंग और दालचीनी को पानी में उबालें।

    • दिन में 2-3 बार गर्म काढ़ा पीएं।

  2. अदरक-शहद मिश्रण:

    • 1 चम्मच अदरक का रस + 1 चम्मच शहद मिलाकर लें।

    • सुबह-शाम सेवन करें।

  3. हल्दी वाला दूध:

    • गर्म दूध में आधा चम्मच हल्दी डालकर रात को पिएं।

    • इम्यूनिटी बढ़ाता है और गले को आराम देता है।

  4. भाप लेना (Steam Inhalation):

    • गर्म पानी में विक्स या अजवाइन डालकर भाप लें।

    • बंद नाक और साइनस में राहत मिलती है।

  5. नमक वाले गुनगुने पानी से गरारे:

    • गले की खराश के लिए लाभकारी।

  6. अजवाइन का धुआं:

    • एक रुमाल में अजवाइन बांधकर गर्म तवे पर गर्म करें और सूंघें।

      परहेज़ (Precautions):

      • ठंडी चीज़ों से दूर रहें (आइसक्रीम, कोल्ड ड्रिंक आदि)

      • भीगने या ठंडी हवा से बचें

      • ज्यादा देर तक AC या कूलर में न रहें

      • साफ-सफाई का ध्यान रखें

      • पर्याप्त नींद लें और तनाव से बचें

Recent Posts

आधुनिक समाज की आम बीमारी – हायपर एसिडिटी (अम्लपित्त)

May 03, 2026
बीमारियां कारण,लक्षण एवं उपचार

सुबह खाली पेट क्या पिएं?

Apr 30, 2026
आरोग्य साधन

उच्च रक्तचाप (High Blood Pressure) को ठीक करने के देशी उपाय

Apr 29, 2026
बीमारियां कारण,लक्षण एवं उपचार

मोटापा कम न होने के 5 चौंकाने वाले कारण

Apr 28, 2026
बीमारियां कारण,लक्षण एवं उपचार

AYURVEDIYAUPCHAR

At AyurvediyaUpchar, we are dedicated to bringing you the ancient wisdom of Ayurveda to support your journey toward holistic well-being. Our carefully crafted treatments, products, and resources are designed to balance mind, body, and spirit for a healthier, more harmonious life. Explore our range of services and products inspired by centuries-old traditions for natural healing and wellness.
आयुर्वेदीय उपचार में, हम आपको आयुर्वेद के प्राचीन ज्ञान को समग्र कल्याण की ओर आपकी यात्रा में सहायता करने के लिए समर्पित हैं। हमारे सावधानीपूर्वक तैयार किए गए उपचार, उत्पाद और संसाधन स्वस्थ, अधिक सामंजस्यपूर्ण जीवन के लिए मन, शरीर और आत्मा को संतुलित करने के लिए डिज़ाइन किए गए हैं। प्राकृतिक उपचार और कल्याण के लिए सदियों पुरानी परंपराओं से प्रेरित हमारी सेवाओं और उत्पादों की श्रृंखला का अन्वेषण करें।

All categories
Flash Sale
Todays Deal