खजूर आज कल तो पूरे वर्ष ही खाने को मिल जाती हैं पहले तो यह केवल सर्दी के दिनों में ही मिलती थी गहरे लाल रंग कुछ-कुछ साकी रंग की यह बहुत ही मीठी, खजूर, तासीर में तर गर्म है, परन्तु यह बहुत ही शक्ति वर्धक है। हृदय के लिये लाभदायक है।
खजूर आकार में भले ही बहुत छोटी होता है परन्तु गुणों में किसी से कम नही बल्कि इसमें इतने अधिक गुण है कि बहुत से रोगों को नाश करने की शक्ति इसमें है।
निम्न रोगों में खजूर से लाभ हो सकता है।
हृदय गति तेज हो तो- अक्सर लोगों की हृदय गति तेज हो जाती है जो स्वास्थ्य के लिये अच्छी नहीं है यदि दो-तीन दाने खजूर अनार के शर्बत के साथ खायी जाए तो लाभ हो सकता है।
पेट के रोग- जिन लोगों की पाचन शक्ति कमज़ोर हो और खून की कमी हो उनके लिये यह जरूरी है कि वे सुबह उठकर पांच दाने खजूर और 250 ग्राम गाय को दूध सेवन करें। निरंतर एक मास तक ऐसा करने से पेट के सब रोग ठीक हो जाएंगे और नयी शक्ति भी पैदा होगी खून साफ होगा।
आम कमज़ोरी को दूर करे- खजूर को दूध के साथ खाने से आम कमजोरी दूर हो जाता है। विशेष रूप से जो लोग मर्दाना कमज़ोरी के शिकार है उनके लिये दूध, और खजूर का मेल तो बहुत उपयोगी माना गया है।
सूखी खांसी -- जिन लोगों को सूखी खांसी आती हो और वे इस खांसी के कारण बहुत दुःखी हों उन के लिये खजूर को दिन में दो बार एक मास तक सेवन करना जरूरी है।
पेचिश- जिन लोगों की पेचिश का पुराना रोग हो जरा सी चीज भी हज्म नहीं हो पाती हो, उन्हीं दही के साथ खजूर को मिलाकर दिन में तीन बार खाना चाहिए कुछ ही दिनों में आराम हो जाएगा।
महाशक्तिशाली- पुरूष शरीर में कैसी भी कमजोरी हो खजूर और दूध के सेवन से दूर हो जाती है।
कैलोरी: 277 kcal
फाइबर: 7g
शुगर: 66g
पोटेशियम: 656 mg
मैग्नीशियम: 54 mg
आयरन: 0.9 mg
विटामिन B6: 0.2 mg
✅ ऊर्जा बढ़ाने वाला सुपरफूड – तुरंत एनर्जी देता है
✅ पाचन में सहायक – फाइबर से भरपूर होता है
✅ रक्त निर्माण में सहायक – आयरन से एनीमिया में लाभ
✅ हड्डियों को मजबूत बनाए – मैग्नीशियम व कैल्शियम
✅ दिल के लिए अच्छा – कोलेस्ट्रॉल नहीं होता
✅ मस्तिष्क को शक्ति दे – विटामिन B6 के कारण
✅ वजन बढ़ाने में सहायक – खासकर बच्चों और दुबले लोगों के लिए
खजूर दूध के साथ: सोने से पहले 2-3 खजूर गुनगुने दूध में डालकर लें – ताकत और वीर्यवर्धक
सुबह खाली पेट खजूर: 4-5 भिगोए हुए खजूर पेट की सफाई और एनर्जी के लिए
खजूर और बादाम मिलाकर पेस्ट: बच्चों की ताकत बढ़ाने के लिए
डायबिटीज रोगी सीमित मात्रा में ही लें
ज्यादा खाने से पेट में गर्मी और गैस हो सकती है
आयुर्वेद में खजूर को "बल्य" (शरीर को बल देने वाला) और "रसायन" माना गया है। यह वात और पित्त को संतुलित करता है। विशेषकर शारीरिक दुर्बलता, वीर्य कमजोरी और थकावट में बहुत उपयोगी है।
At AyurvediyaUpchar, we bring you a carefully selected range of quality Masala & Spices and Natural Products for your everyday needs. From Haldi and Red Chilli Powder to Neem, Amla, Moringa and other natural powders, our products are selected with a focus on quality, convenience and everyday use. Explore our products and informative blog resources for simple ideas, traditional knowledge and a more natural lifestyle.
आयुर्वेदीय उपचार में हम आपके दैनिक उपयोग के लिए गुणवत्तापूर्ण मसाले, स्पाइसेज़ और प्राकृतिक उत्पादों की चुनिंदा रेंज उपलब्ध कराने का प्रयास करते हैं। हल्दी और लाल मिर्च पाउडर से लेकर नीम, आंवला, मोरिंगा और अन्य प्राकृतिक पाउडर तक, हमारे उत्पादों का चयन गुणवत्ता, उपयोगिता और सुविधा को ध्यान में रखकर किया जाता है। हमारे उत्पादों के साथ-साथ जानकारीपूर्ण ब्लॉग का भी आनंद लें, जहाँ आपको पारंपरिक ज्ञान, उपयोगी जानकारी और प्राकृतिक जीवनशैली से जुड़े विषय मिलेंगे।