किडनी(Kidney) गुर्दे - सुरक्षा एवं उपाय
हमारे गुर्दे लाखों छलनियो तथा लगभग 140 मील नलिकाओं से बने होते हैं | गुर्दे की इस इकाई को नेफ्रॉन कहते हैं | एक गुर्दे में लगभग 10 लाख ऐसी ऐसी इकाइयां होती हैं | नलिकाएं उस छाने हुए द्रव अच्छी अच्छी चीज़ो( सोडियम,पोटेशियम, कैल्शियम ) इत्यादि को दोबारा सोख लगभग 1.5 लीटर मूत्र के रूप में बाहर निकाल देती हैं | हमारे गुर्दे लगभग 1500 लीटर खून को साफ़ कर के लगभग 9.5 लीटर मूत्र में बदल देते हैं | लगभग 1200 मिलीलीटर रक्त प्रत्येक १ मिनट में दोनों गुर्दों से प्रवाहित होता है तथा यह 1 मिलीलीटर प्रत्येक मिनिट के हिसाब से मूत्र में बदल जाता है |
- छने हुए मूत्र द्वारा शरीर के गंदे एवं हानिकारक पदार्थ जैसे यूरिया क्रेटिनिन विभिन्न प्रकार के अम्ल इत्यादि बाहर निकल जाते हैं |
- शरीर में पानी की मात्रा को संतुलित करना गुर्दों का ही काम है ,यही कारण है की गुर्दे ख़राब होने पर शरीर सूजने लगता है |
- ये रक्तचाप को नियंत्रित करते हैं
गुर्दे कैसे ख़राब होते हैं -
गुर्दे ख़राब होने बहुत सारे कारण है लेकिन मुख्य कारण निम्न है -
(1) दर्द की अधिक गोलियां खाना तथा अनावश्यक दवाओं का प्रयोग |
(2) खून व पानी की कमी से उल्टी दस्त हैज़ा इत्यादि होना |
(3) गुर्दे की छलनियों में सूजन से मूत्र में प्रोटीन जाने लगता है इसे “ग्लोमेउलोनेफ्राइटिस” कहते हैं |
(4) मूत्र संस्थान में पथरी बनना एवं मूत्र के रास्ते में रुकावट
गुर्दे की सुरक्षा के उपाय
(1) पानी अधिक से अधिक पिएँ |
(2 ) अगर डाइबिटीज़ या हाई ब्लडप्रेसर की बीमारी है तो उसे नियंत्रण में रखें |
(३) दर्द की दवाइयां केबल आवश्यकता के समय ही ले ज्यादा मात्रा में सेवन न करें |
(4) गुर्दे की बीमारी की शंका होते ही गुर्दे के डॉक्टर से उचित परामर्श लें ,क्योकि गुर्दे की बीमारियां जल्दी उपचार मिलने से ठीक हो सकती है | इलाज में देर होने से गुर्दे पूरी तरह खरब होने की सम्भावना रहती है |
सावधानियां
(1) नमक कम मात्रा में सेवन करें तथा द्रव की मात्रा मूत्रनुसार( दूध,चाय,पानी) मिलाकर रखें |
(2) रसीले फल न खाएं तथा गूदे वाले फलों जैसे सेव,अमरुद,पपीता आदि का सेवन करें |
(3) पत्ते वाली हरी सब्जियां उबाल कर सेवन करें|
(4) दिनभर में एक बड़ा चम्मच तेल या घी का सेवन करें
|
At AyurvediyaUpchar, we are dedicated to bringing you the ancient wisdom of Ayurveda to support your journey toward holistic well-being. Our carefully crafted treatments, products, and resources are designed to balance mind, body, and spirit for a healthier, more harmonious life. Explore our range of services and products inspired by centuries-old traditions for natural healing and wellness.
आयुर्वेदीय उपचार में, हम आपको आयुर्वेद के प्राचीन ज्ञान को समग्र कल्याण की ओर आपकी यात्रा में सहायता करने के लिए समर्पित हैं। हमारे सावधानीपूर्वक तैयार किए गए उपचार, उत्पाद और संसाधन स्वस्थ, अधिक सामंजस्यपूर्ण जीवन के लिए मन, शरीर और आत्मा को संतुलित करने के लिए डिज़ाइन किए गए हैं। प्राकृतिक उपचार और कल्याण के लिए सदियों पुरानी परंपराओं से प्रेरित हमारी सेवाओं और उत्पादों की श्रृंखला का अन्वेषण करें।