"नारियल (Coconut) – ऊर्जा, त्वचा और मस्तिष्क के लिए आयुर्वेदिक वरदान"

May 23, 2025
फलों से चिकित्सा
"नारियल (Coconut) – ऊर्जा, त्वचा और मस्तिष्क के लिए आयुर्वेदिक वरदान"

सब से लम्बे वृक्ष पर लटका रहने वाला जटाधारी नारियल न जाने कितने पर्दो में छुपा रहता है। प्रकृति ने इस दुधिया नारियल की रक्षा के लिये पत्थर जैसे कवच पहना रखे हैं। उन पथरीले कवचों के अंदर बंद नारियल दूध जैसा सफेद काली लाकी चमड़ी वाला स्वास्थ्य और शरीर के बाहरी भाग के लिये उपयोगी बालों का रक्षक नारियल को गोला गरी अब नारियल पानी कहा जाता है।


नारियल से हम निम्नलिखित रोगों का उपचार कर सकते हैं।


आआंखों के रोग-


आंखो के अनेक रोगों में नारियल बहुत उपयोगी माना गया है जिन लोगों की आंखें कमजोर हों उनके लिये-


नारियल सूखा (गीला) 25 ग्राम


चीनी 60 ग्राम


इन दोनों का मिश्रण बनाकर हर रोज एक सप्ताह तक सेवन करने से आंखों के साधारण रोग ठीक हो जाते हैं।


यदि आंखें लाल हों और दुःखती हों तो रोगी का नमक का प्रयोग


बिल्कुल बंद कर देना चाहिए, और खाने के लिए देसी घी में मिला


(बूरा) शक्कर काली मिर्च मिलाकर खाएं तो शीघ्र आराम आएगा।


खूनी बवासीर -


बहुत बुरे रोगों में से बवासीर भी एक बुरा रोग है क्योंकि डाक्टर लोग बवासीर का इलाज आपरेशन ही बताते हैं, परन्तु देसी इलाज तो बहुत सस्ता और साधारण है-


नारियल के ऊपर के छिलकों को जला कर उन्हें बारीक पीस कर चूर्ण की भांति बना लें, इस में बराबर का बूरा मिला कर शीशी में डालकर तैयार रखे। इसे दिन में 10 ग्राम दो बार करके खाएं तो बवासीर से आराम मिलेगा।पेट के कीड़े-


अधिक मीठा खाने वाले लोगों के पेट के अंदर कीड़े पैदा स्वाभाविक बात होती है। विशेष रूप बारह साल तक के बच्चा हो तो यह कीड़े अधिक तंग करते हैं, ऐसे रोगी-


हर रोज कच्चा नारियल खाना शुरू कर दें तो इस से यह कीड़े मर कर पखाने के रास्ते से बाहर निकल जाते हैं।


पथरी-


पथरी रोगियों के लिये सब से उचित उपचार यही है कि कच्चे नारियल का पानी दिन में चार पांच बार पीते रहें। इस से पथरी बारीक टुकड़ो में बट कर बाहर निकल जाएगी।


बालों का गिरना-


बाल कई प्रकार के कारणों से झड़ने लगते हैं, उनमें सब से बड़ा कारण है दिमाग पर बोझ रहना, चिंता, इन बालों को झड़ने से बचाने के लिये नारियल का तेल दिन में चार बार लगाएं। मालिश द्वारा इन्हें बातों की जड़ों तक पहुंचा दें तो बाल मजबूत हो जाएंगे।


शीघ्र पतन-


इस रोग की आड़ में बजारी, इश्तहारी नीम हकीमों ने देश के युवकों को खूब लूटा है जबकि यह कोई ऐसा रोग भी नहीं है रोग से अधिक यह वहम है, इसका उपचार इस प्रकार से दिया जा सकता है,


नारियल कच्चा 5 ग्राम


गाए का दूध 250 ग्राम


इन दोनों को एक मास तक मिलाकर खाने से यह रोग ठीक हो जाता है, परन्तु गर्म चीजों का खाना, मीट, मछली, गर्म मसाले शराब इन सबका सेवन वर्जित है, यहां तक कि आप उतने ही दिन तक नारी के पास भी न जाएं।


गर्भवती नारियों के लिये-


नारियल गोला 25 ग्राम


मिश्री कूजा 25 ग्राम

इन दोनों को कूट कर चूर्ण बना लें, और गर्भावस्था में दिन में दो बार सेवन करने से बच्चे का जन्म वी आराम से होगा तथा बच्चा भी गरी की भाति सुन्दर ही होगा।


लुजती, दाद-


50 ग्राम नारियल के तेल में नींबू का रस निचोड़ कर इसकी खुजली वाले भाग पर मालिश करे तो सुजतो रोग ठीक हो जाता है।


काली खांसी-


इस कष्ट दायक रोग के कारण रोगी रातों को आराम से सो भी नहीं सकते। रात-रात भर खांसना कितना दुस्खद होता है। यह तो रोगी ही जानता है।


ऐसे रोगियों के लिये-


शुद्ध नारियल के तेल 4 ग्राम की मात्र में


दिन में चार बार देने से रोगी की खांसी रूक जाएगी और नींद भी खूब आएगी। यदि अधिक दुःखी हो तो उसमें थोड़ा सा शहद भी मिला लें।


फेफड़ों की खराबी-


हर रोज 25 ग्राम कच्चे नारियल का पानी पीने से (कम से कम एक मास) तक तो फेफड़ो के सब रोग ठीक हो जाते हैं।


बुखार-


नारियल पानी पीने से बुखार का जोर कम हो जाता है। एक सप्ताह तक निरंतर पीने से बुखार जड़ से चला जाता है।


आग से जलने पर-


आग से शरीर का जो भाग जल जाए तो उस पर थोड़ी देर तक ठंडा पानी डालते रहें, फिर उस पर नारियल का तेल लगा दें, इस से जलन ठीक हो जाएगी।


चेहरे के दाग-


अक्सर लोगों के चेहरों पर दाग पड़ जाते हैं, इन दागों को हटाने के लिये नारियल के पानी से दिन में दो बार चेहरे को साफ करें तो यह दाग धब्बे जाते रहेंगे, कील मुहासे भी साफ हो जाएंगें।

Recent Posts

आधुनिक समाज की आम बीमारी – हायपर एसिडिटी (अम्लपित्त)

May 03, 2026
बीमारियां कारण,लक्षण एवं उपचार

सुबह खाली पेट क्या पिएं?

Apr 30, 2026
आरोग्य साधन

उच्च रक्तचाप (High Blood Pressure) को ठीक करने के देशी उपाय

Apr 29, 2026
बीमारियां कारण,लक्षण एवं उपचार

मोटापा कम न होने के 5 चौंकाने वाले कारण

Apr 28, 2026
बीमारियां कारण,लक्षण एवं उपचार

AYURVEDIYAUPCHAR

At AyurvediyaUpchar, we are dedicated to bringing you the ancient wisdom of Ayurveda to support your journey toward holistic well-being. Our carefully crafted treatments, products, and resources are designed to balance mind, body, and spirit for a healthier, more harmonious life. Explore our range of services and products inspired by centuries-old traditions for natural healing and wellness.
आयुर्वेदीय उपचार में, हम आपको आयुर्वेद के प्राचीन ज्ञान को समग्र कल्याण की ओर आपकी यात्रा में सहायता करने के लिए समर्पित हैं। हमारे सावधानीपूर्वक तैयार किए गए उपचार, उत्पाद और संसाधन स्वस्थ, अधिक सामंजस्यपूर्ण जीवन के लिए मन, शरीर और आत्मा को संतुलित करने के लिए डिज़ाइन किए गए हैं। प्राकृतिक उपचार और कल्याण के लिए सदियों पुरानी परंपराओं से प्रेरित हमारी सेवाओं और उत्पादों की श्रृंखला का अन्वेषण करें।

All categories
Flash Sale
Todays Deal