📦 सुरक्षित पैकिंग • 🚚 भरोसेमंद डिलीवरी

"शहतूत (Mulberries) – आंखों, खून और पाचन के लिए चमत्कारी आयुर्वेदिक फल"

Jun 05, 2025
फलों से चिकित्सा
"शहतूत (Mulberries) – आंखों, खून और पाचन के लिए चमत्कारी आयुर्वेदिक फल"

छोटे से कद का लम्बा मीठा शहतूत तासीर में ठंडा और शक्ति वर्धक अनके गुणों से भरपूर प्राकृतिक फल गर्मी के दिनों में ही अधिक होता है, शहतूत दो प्रकार के होते हैं, एक तो मोटे और बड़े आकार के दूसरे छोटे। इन के दो ही रंग होते हैं सफेद और काले परन्तु इनके गुणों में कोई अंतर नहीं होता।

गाँव  में इनकी पैदावार अधिक होती है शहतूत के बाग तो नहीं होते, न हीं इनकी फसल बोई जाती है। इसके वृक्ष अपने आप ही प्राकृतिक रूप से पैदा होते हैं और प्रकृति के सहारे ही फलते हैं। शहतूत के फल को बेचने वाले तो कम ही लोग मिलते हैं अधिकतर तो नष्ट ही हो जाते हैं।

शहतूत एक स्वादिष्ट और पोषक तत्वों से भरपूर फल है, जो सफेद, लाल और काले रंग में पाया जाता है। यह मुख्य रूप से गर्मियों में पाया जाता है और इसके पेड़ को आयुर्वेद में भी विशेष स्थान प्राप्त है।

इसकी पैदावार गर्मी के दिनों में ही होती है जो गर्मी को ही मारती है। इन रोगों में शहतूत लाभदायक है।

गर्मी से बचाए-  गर्मी और लू के प्रकोप से बचने के लिये शहतूत खूब खाएं अथवा शहतूत का शर्बत भी पीते रहें, इस से लू से बचा रहता है।

गठिया रोग-गठिया रोग में इन्सान के जोड़ों में दर्द रहता है ऐसे रोगियों को दिल खोलकर शहतूत का सेवन करना चाहिए।

प्यास बुझाएं ठंडक पहुंचाए- गर्मी के दिनों में जब तू चलती है तो आदमी को हैजा होने का डर हो तो इसका कारण है कि तू में प्यास अधिक लगती है आदमी बार-बार पानी पीते हैं। कच्चा पानी यदि अधिक पिया जाएगा तो हैज़ा तो होगा ही ऐसे अवसर शहतूत का सेवन करे ताकि आपकी प्यास बुझ सके ।

गले की खराबी तथा जुकाम- गले की खराबी और जुकाम जैसे रोगों में शहतूत का सेवन करना बहुत लाभदायक है इससे गता साफ होता है सांस की नलियां साफ हो जाती है, बलगम सड़ जाती है।

पीला पेशाब तथा पीलिया रोग- पीलिया रोग में अक्सर पेशाब भी पीला ही आता है। इसलिये आपको शहतूत का सेवन अधिक से अधिक करना चाहिए।

मुंह के छाले- बहुत से लोगों को मुंह के छाले निकलने का रोग लग जाता है इन्हें शहतूत का शर्बत पीना चाहिए तथा शहतूत खाने चाहिए।

पोषण तत्व (Per 100g Mulberries):

  • कैलोरी: 43 kcal

  • फाइबर: 1.7g

  • विटामिन C: 36.4 mg

  • आयरन: 1.85 mg

  • विटामिन K: 7.8 µg

  • पोटेशियम: 194 mg

  • कैल्शियम: 39 mg

    शहतूत के स्वास्थ्य लाभ:

    1. ✅ प्रतिरक्षा शक्ति बढ़ाए – इसमें विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर होते हैं।

    2. ✅ रक्त साफ करता है – यह खून की सफाई में मदद करता है और त्वचा को निखारता है।

    3. ✅ पाचन तंत्र को मजबूत करे – रेशा (फाइबर) पाचन में सहायक होता है।

    4. ✅ हीमोग्लोबिन बढ़ाने में सहायक – आयरन से भरपूर होने के कारण।

    5. ✅ डायबिटीज में उपयोगी – ब्लड शुगर नियंत्रित रखने में मदद कर सकता है।

    6. ✅ हृदय स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद – कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करता है।

    7. ✅ नेत्रज्योति को तेज करे – इसमें विटामिन A होता है जो आंखों के लिए अच्छा है।

      घरेलू उपयोग और नुस्खे:

      • शहतूत का रस: रोजाना 1 गिलास पीना प्रतिरक्षा शक्ति को बढ़ाता है।

      • शहतूत का चूर्ण: सूखे शहतूत को पीसकर चूर्ण बना लें, 1 चम्मच रोज सेवन करें।

      • त्वचा पर लेप: इसका पेस्ट चेहरे पर लगाने से ग्लो आता है।

        सावधानियाँ:

        • अधिक मात्रा में सेवन करने पर दस्त हो सकते हैं।

        • डायबिटीज के मरीज डॉक्टर की सलाह से ही लें।


        आयुर्वेद में शहतूत:

        आयुर्वेद में शहतूत को "वात-पित्त शांत करने वाला", "रक्त शोधक" और "रसायन" माना गया है। यह शरीर को ठंडक देता है और गर्मियों में विशेष रूप से लाभदायक होता है।

Recent Posts

AYURVEDIYAUPCHAR

At AyurvediyaUpchar, we bring you a carefully selected range of quality Masala & Spices and Natural Products for your everyday needs. From Haldi and Red Chilli Powder to Neem, Amla, Moringa and other natural powders, our products are selected with a focus on quality, convenience and everyday use. Explore our products and informative blog resources for simple ideas, traditional knowledge and a more natural lifestyle.
आयुर्वेदीय उपचार में हम आपके दैनिक उपयोग के लिए गुणवत्तापूर्ण मसाले, स्पाइसेज़ और प्राकृतिक उत्पादों की चुनिंदा रेंज उपलब्ध कराने का प्रयास करते हैं। हल्दी और लाल मिर्च पाउडर से लेकर नीम, आंवला, मोरिंगा और अन्य प्राकृतिक पाउडर तक, हमारे उत्पादों का चयन गुणवत्ता, उपयोगिता और सुविधा को ध्यान में रखकर किया जाता है। हमारे उत्पादों के साथ-साथ जानकारीपूर्ण ब्लॉग का भी आनंद लें, जहाँ आपको पारंपरिक ज्ञान, उपयोगी जानकारी और प्राकृतिक जीवनशैली से जुड़े विषय मिलेंगे।

All categories
Flash Sale
Todays Deal