"लू (Heatstroke): कारण, लक्षण और आयुर्वेदिक घरेलू उपचार"

Apr 16, 2025
घरेलू नुस्खे
"लू (Heatstroke): कारण, लक्षण और आयुर्वेदिक घरेलू उपचार"


Heat-cause and treatment ग्रीष्म ऋतू में जो भीषण गर्म हवाओं के झोंके चलते हैं उन्हें हम बोलचाल की भाषा में “लू “ कहते हैं | ग्रीष्म ऋतू के प्रारम्भ में दिनभर धूल भारिटेज़ हवाएं चलने लगती हैं ये गर्म हवाएं अधिक तीव्र होने के कारण धरती की स्निग्धता का शोषण कर लेती हैं जिसके कारन मानव, जीव-जंतु तथा पेड़ पौधों में जलीयांश मैं कमी आ जाती है जिसके फलस्वरुप समस्त दुनिया को परेशानी का सामना करना पडता है | 

         लू की जलन से प्राणी बेचैन, व्याकुल और कमजोर हो जाता है | अत्यंत धूप में अधिक समय व्यतीत करने से त्वचा मुरझा जाती है और उसमे समय से पहले झुर्रियां नज़र आने लगती है एवं इससे आँखों को भी नुकसान पहुँचता है | इस मौसम मौसम में अधिक मात्रा में पसीना निकलता है कारण शरीर में जल सोडियम तत्व में कमी आ जाती है | पसीने के माध्यम से शरीर आवश्यक तत्वों को बहार निष्काषित कर देने के कारण रक्त लवण के अनुपात में कमी आ जाती है जिससे शरीर का संतुलन बिगड़ जाता है और और ब्लड सर्कुलेशन में कमी के कारण ब्लड प्रेसर में कमी आने लगती है | 

          लू लगने की दशा में मरीज का मुख लाल हो जाता है | अत्यधिक तेज़ सर दर्द होता है बुखार 104 से 107 फ़ारेनहाइट तक पहुंच जाता है ,त्वचा हाथ पैरों तथा आँखों में जलन ,मुख सूखना ,प्यास अधिक लगना ,भूख में कमी ,चक्कर ,शरीर में कमजोरी ,पानी की कमी और खून के संचार में भी कमी आ जाती है | 

                                                           सावधानी एवं उपचार 

(1)- घर से बाहर निकलने से पहले उचित मात्रा मई पानी पीना चाहिए ,जहा तक हो सके गर्मी के मौसम में जब तेज़ हवा के झोंके चल रहे हो उस वक़्त बाहर नहीं निकलना चाहिए | 

(2 )- लू से बचने के लिए गर्मियों की शुरुआत के साथ ही भोजन में उचित कमी कर लेना चाहिए | 

(3 )- बाहर निकलते समय प्याज की गाँठ को साथ में ज़रूर रखे क्योकि प्याज के से लू का प्रभाव शरीर में नहीं होता है | 

(4 )- बाहर जाते समय तौलियो या गमछे से शरीर को विशेषकर सिर को ढके | 

(5 )- किसी को लू लग जाये तो प्याज रस के सेवन से जल्दी लाभ मिलता है | 

(6 )- लू लगने वाले मरीज को इमली या उबले हुए कच्चे आम का पना (शरबत ) का सेवन करना हितकारी है | 

(7 )- लू लगने पर पोदीने का शरबत पीना चाहिए इसके साथ अन्नानास का रस पीने से भी फायदा मिलता है | 

(8 )- सूखे आंवला 50 ग्राम लेकर एक मिटटी के पात्र में पानी के साथ डाल दे हुए और उसे 4 घंटे के लिए रख दे , 4 घंटे पश्चात् उसका सेवन करने से प्यास की अधिकता समाप्त होती है | 

(9 )- गर्मी के मौसम में दूध पीने वाले बच्चे को दस्त लगने पर आवले के पानी का सेवन कराने से फायदा मिलता है | 

(10 )- तरबूज़ के गूदे के रस में थोड़ी सी मिश्री मिला कर सुबह सेवन करने से जल्दी प्यास लगने की शिकायत कम होती है | 

(11 )- नारियल के जल का सेवन करने से लू में फायदा मिलता है | 

(12 )- मेहँदी के पत्तो को पीसकर पैर के तलवे में लेप करने से लू में आराम मिलता है | 

(13 )- इमली के बीज को पीसकर उसे पानी में घोलकर कपडे से छान लें,इस पानी में शक़्कर मिलाकर पीने से लू का शमन होता है | 

(14 )- भुना हुआ आम और प्याज पीसकर लेप करना लाभदायक सिद्ध होता है | 

(15 )- धनिया को पानी में भिगोकर रखें फिर उसे तरह मसलकर तथा छानकर उसमे थोड़ी सी शक़्कर मिलाकर पीने से गर्मियों में लगी लू से राहत मिलती है | 




Recent Posts

आधुनिक समाज की आम बीमारी – हायपर एसिडिटी (अम्लपित्त)

May 03, 2026
बीमारियां कारण,लक्षण एवं उपचार

सुबह खाली पेट क्या पिएं?

Apr 30, 2026
आरोग्य साधन

उच्च रक्तचाप (High Blood Pressure) को ठीक करने के देशी उपाय

Apr 29, 2026
बीमारियां कारण,लक्षण एवं उपचार

मोटापा कम न होने के 5 चौंकाने वाले कारण

Apr 28, 2026
बीमारियां कारण,लक्षण एवं उपचार

AYURVEDIYAUPCHAR

At AyurvediyaUpchar, we are dedicated to bringing you the ancient wisdom of Ayurveda to support your journey toward holistic well-being. Our carefully crafted treatments, products, and resources are designed to balance mind, body, and spirit for a healthier, more harmonious life. Explore our range of services and products inspired by centuries-old traditions for natural healing and wellness.
आयुर्वेदीय उपचार में, हम आपको आयुर्वेद के प्राचीन ज्ञान को समग्र कल्याण की ओर आपकी यात्रा में सहायता करने के लिए समर्पित हैं। हमारे सावधानीपूर्वक तैयार किए गए उपचार, उत्पाद और संसाधन स्वस्थ, अधिक सामंजस्यपूर्ण जीवन के लिए मन, शरीर और आत्मा को संतुलित करने के लिए डिज़ाइन किए गए हैं। प्राकृतिक उपचार और कल्याण के लिए सदियों पुरानी परंपराओं से प्रेरित हमारी सेवाओं और उत्पादों की श्रृंखला का अन्वेषण करें।

All categories
Flash Sale
Todays Deal